Opening hours: 10:30AM - 6:00PM

RMS GOAT FARM

Goat Farming, Our Services

Learn modern techniques, practical skills and expert guidance for profitable goat farming.

Skill Today...
Profitable Tomorrow...

RMS GOAT FARM क्या-क्या सर्विस देता है

हमें गर्व है कि हम बकरी पालन के क्षेत्र में उन्नत तकनीक और ताजुरबाके साथ सेवाएं प्रदान करते हैं,हमारा लक्ष्य है कि हर पशुपालक आत्मनिर्भर बने और अधिक मुनाफा कमाए।

बकरी पालन प्रशिक्षण

बकरी पालन की शुरुआत कैसे करें? हम प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देते हैं जिसमें हाउसिंग, फीडिंग और मैनेजमेंट की पूरी जानकारी दी जाती है, ताकि आप आत्मविश्वास के साथ सफल बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकें।

गुणवत्तापूर्ण प्रजनन

बेहतर नस्ल से ही अच्छा मुनाफा संभव है। हमारे खेत पर उचित देख-रेख में पाली गई टॉप क्वालिटी नस्लें जैसे बरबरी, सिरोही और बीटल उपलब्ध हैं। ये नस्लें तेज वृद्धि दर, बेहतर दूध उत्पादन और उच्च प्रजनन क्षमता के लिए जानी जाती हैं।

विशेषज्ञ(Expert) परामर्श

नया फार्म बनाना है या पुराने को बेहतर करना है? हमारी एक्सपर्ट टीम आपको फार्म डिजाइन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने में मदद करती है, हम आपकी जमीन, बजट और लक्ष्य के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से शेड लेआउट और प्लानिंग तैयार करते हैं।

टीकाकरण और स्वास्थ्य

बकरियों को बीमारियों से बचाना सबसे जरूरी है, हम PPR और बाकी ज़रूरी टीकाकरण की सही सलाह और जानकारी देते हैं, समय पर वैक्सीनेशन और डिवॉर्मिंग (कीड़ा नियंत्रण) से मृत्यु दर कम होती है और उत्पादन बढ़ता है, हम बीमारी की पहचान, प्राथमिक उपचार और रोकथाम के वैज्ञानिक तरीके भी सिखाते हैं, सही स्वास्थ्य प्रबंधन से आपका बकरी पालन व्यवसाय सुरक्षित और लाभदायक बना रहता है।

फीड और पोषण

सही खुराक, सही विकास, हम बताते हैं कम लागत में कैसे पौष्टिक हरा चारा और दाना (फीड) तैयार किया जाए ताकि वजन जल्दी बढ़े, हम संतुलित आहार का सही फार्मूला और उम्र के अनुसार फीड प्लान बनाना सिखाते हैं, स्थानीय संसाधनों का उपयोग करके कम खर्च में अधिक पोषण देने के तरीके बताए जाते हैं।

व्यापार में सहायता

बकरी पालने के बाद उन्हें सही दाम पर कहाँ बेचें? RMS Goat Farm आपको मार्केट कनेक्टिविटी और सेल सपोर्ट में गाइड करता है।

अपना बकरी पालन व्यवसाय आज ही शुरू करें!

अधिक जानकारी या प्रशिक्षण पंजीकरण के लिए हमसे संपर्क करें।

Contact Us